Ads by Google

Responsive Advertisement

कैसे लड़की को प्रपोज करें {Ladki Ko Propose Kaise Kare}


अगर आप किसी को चाहते हैं तो ये जरूरी है कि उसे पता चलने दिया जाये। मगर यदि आप वह छोटा सा वाक्य बोलने में शरमाते या घबराते हैं, तब चिंता मत करिए। ऐसे अनेक तरीके हैं जिनसे आप, उस बात को कहने की हिम्मत आने तक, अपने कृत्यों से, शब्दों से और व्यवहार से किसी लड़की को दिखासकते हैं कि आप उसका कितना ध्यान रखते हैं। किसी लड़की को यह दिखाने के लिए कि आप उससे प्यार करते हैं, यहाँ पर कुछ बढ़िया सुझाव दिये गए हैं।



उसे फूल भेजें या गिफ्ट करें: हालांकि यह तरीका थोडा घिसा-पिटा और पुराना लग सकता है, मगर "I love you", कहने के लिए फूलों के बुके से अच्छा कुछ भी और नहीं है। मगर इसमें भी आपको थोड़ा प्रयास करना होगा बाज़ार में सस्ते दामों पर मिलने वाला कोई भी बुके मत उठा लीजिये। थोड़ा प्रयास कर, उसके परिवार या मित्रों की मदद से पता करिए कि उसे कौन से फूल पसंद हैं और उन्हीं फूलों को उसके घर पर भिजवाइए।
·         कुछ और रूमानियत जोड़ने के लिए आप उन फूलों के साथ एक रोमांटिक नोट लगा सकते हैं। बस कुछ छोटा सा, जैसे कि, “खूबसूरत फूल, एक खूबसूरत लड़की के लिएया कुछ थोड़ा लंबा, किसी रोमांटिक कविता, शायरी या गीत का हिस्सा।
·         अगर पैसे कम हैं तो, चिंता मत करिए। ज्यादा महंगे फूल ही खरीदने की आवश्यकता नहीं है। सच तो यह है कि एक लाल गुलाब, या कोई भी ताज़े फूलों का एक गुलदस्ता, किसी बढ़िया बने हुये गुलदस्ते से कहीं अधिक रोमांटिक लग सकता है।
उसका फेवरेट खाना तैयार करिए: किसी ऐसी चीज़ में समय और प्रयास लगा कर, जो उसे पसंद हो, जैसे उसके लिए, उसकी पसंद का खाना बना कर, आप उस लड़की को यह बता सकते हैं कि आप उसे प्यार करते हैं। अगर आप उससे काफ़ी समय से मिल जुल रहे हैं, तब तो आपको उसकी पसंद के बारे में जानकारी होनी चाहिए। किसी ऐसे जटिल व्यंजन को बनाने के चक्कर में मत पड़िए, जो कि आपने पहले कभी न बनाया हो। टेबल को सजा कर, कुछ मोमबत्तियाँ जला कर और बैकग्राउंड में मधुर म्यूजिक लगा कर खाने को कुछ और रूमानी बना दीजिये।

·         आप चाहें तो उसे अपने प्लान की जानकारी दे सकते हैं और उससे कह सकते हैं कि वह खाने पर सज-धज कर आए या आप उसे बिलकुल सरप्राइज भी कर सकते हैं केवल इतना सुनिश्चित करिए कि वह समय से, और अकेली ही घर आए!
·         यदि आप बहुत अच्छे कुक नहीं भी हैं, तब भी चिंता मत करिए, क्योंकि महत्ता तो विचार की है। परंतु यदि आपकी चिंता यह है कि आपका बनाया भोजन खाने लायक ही नहीं होगा, तब तो आप उस व्यंजन को बनाने का अभ्यास कर सकते हैं और अपने परिजनों पर पहले उसका परीक्षण कर सकते हैं।
·         यदि आप उसको रैस्टौरेंट ले जाने का खर्चा नहीं कर सकते हैं, और खाना बनाना भी नहीं आता है, तब आप उसके साथ खाना पकाने का प्लान बनाइए! रिसर्च बताती हैं कि पार्टनर्स जो रोज़मर्रा के काम काज साथ में मिलकर करते हैं, वो ज़्यादा खुश रहते हैं और लंबे समय तक साथ भी रहते हैं। रेसिपी बुक को साथ साथ पढ़िये और साथ साथ ही कुछ पकाइए।
उसको लव लैटर लिखिए: किसी लड़की को लव लैटर लिखना उसको यह दिखाने का अत्यंत रूमानी तरीका है कि आप उसे प्यार करते हैं और उसे वह हमेशा के लिए संजोएगी भी। यह विकल्प उस परिस्थिति में और भी अच्छा है यदि आपको अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में कठिनाई होती है करना यह है कि अपना कलम निकालिए और अपने दिल को बातें करने दीजिये। आप लैटर को व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं या उसको और भी सरप्राइज करने के लिए डाक से भी भेज सकते हैं।
·         अगर आपको लैटर शुरू करने में कठिनाई प्रतीत हो रही हो तब शेक्सपियर, लॉर्ड बायरन, एमिली डिक्सन के लेखन से प्रेरणा प्राप्त करिए या कुछ प्रसिद्ध रूमानी उद्धरण खोज डालिए जिन्हें आप अपने पत्र में शामिल कर सकें।
·         आप उसको एक बढ़िया सा ई-मेल या टेक्स्ट संदेश भी भेज सकते हैं।
·         अन्यथा, यदि आप कुछ और ही सृजनात्मक होना चाहते हैं, तब आप अपनी भावनाओं को एक गीत या कविता में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। आप वह गीत व्यक्तिगत रूप से गा सकते हैं या अगर आपको थोड़ी शर्म आ रही हो तो रेकॉर्ड कर उसे भेज सकते हैं। अगर आप कोई वाद्य पहले से ही बजाते हों, तब तो और भी अच्छा है!
उसको बाहर ले जाइए: आप पहल करिए और दोनों के लिए एक रूमानी शाम की योजना बनाइये। आप मूवी और डिनर के बारे में सोच सकते हैं या आप अनुभव को कुछ व्यक्तिगत रूप देने के लिए अपनी पहली डेट की याद ताज़ा कर सकते हैं या उसको उसी जगह ले जा सकते हैं जहां आप दोनों पहली बार मिले थे। केवल दो व्यक्तियों के लिए विशेष कुछ करने की योजना बनाने में लगा समय और प्रयास स्वयं ही बताएगा कि आप उसकी कितनी परवाह करते हैं।
·         अपनी रुचियों के स्थान पर, उसकी रुचियों को ध्यान में रखिए जैसे कि, यदि उसे डांस शो पसंद हो, तब उसे क्रिकेट दिखाने मत ले जाइए।
·         उसकी रुचियों और शौक को ध्यान में रख कर कुछ क्रिएटिव सोचिये। यदि उसको बाहर जाना पसंद है तो उसे हाइकिंग या पेंट बॉल के लिए ले जाइए। यदि वह स्पोर्टी है तब उसे थीम पार्क या बरसाती रास्तों पर ले जाइए। यदि उसे संगीत या नाटक अधिक पसंद हैं, तब किसी संगीत कार्यक्रम या नाटक के टिकट जुटाइये।
उसकी प्रशंसा करिए: यह तो आसान है। यदि आपको सचमुच में उस लड़की से प्यार है तो उसके बारे में जो 101 चीज़ें आपको पसंद हैं, उनकी प्रशंसा करने में आपको कुछ समस्या नहीं होगी। आप उसके रंग रूप की प्रशंसा कर सकते हैं: चाहे उसको स्वयं उन चीजों पर गर्व भी हो जैसे उसके काले घने लंबे बाल, बड़ी बड़ी आँखें या ऐसी कोई चीज़ जिसके बारे में उसको पता हो, जैसे उसका शारीरिक गठन, उसकी मुस्कान। हालांकि, आपको केवल उसके रूप रंग पर ही नहीं टिके रहना चाहिए, आपको उसके व्यक्तित्व की श्रेष्ठ विशेषताओं या उसके द्वारा किए गए बढ़िया कामों की भी प्रशंसा करनी चाहिए।
·         जैसे कि, आप उसे बता सकते हैं कि आपको उसकी दयालुता से प्यार है और आपको पसंद है कि कैसे वह सदैव, सभी की मदद के लिए, आगे आती रहती है या आप तारीफ कर सकते हैं उस काम की जो उसने अभी पिछले दिनों उस खेल कूद के कार्यक्रम में किया था या उसके गृहकार्य के लिए दिये गए असाइनमेंट की।
·         प्रशंसा सदैव दिल से की जानी चाहिए। यदि आप उससे ऐसा कुछ कहेंगे जो कि सच नहीं है, तब तो वह तुरंत बता सकेगी कि वह प्रशंसा झूठी है और पूरी बात ही उलट जाएगी। प्रशंसा को सदैव ही निष्कपट एवं हार्दिक रहने दीजिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ